अनुशीलन समिति एवं डॉ. हेडगेवार

Authors

  • भूपेश कुमार Author

DOI:

https://doi.org/10.8855/a9hf9g94

Abstract

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी आंदोलन में अनुशीलन समिति का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1902 में कलकत्ता में स्थापित यह संगठन ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति की तैयारी का प्रमुख केंद्र था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का इस संगठन से गहन एवं प्रारंभिक संबंध रहा। प्रस्तुत शोध-आलेख में अनुशीलन समिति की वैचारिक पृष्ठभूमि, उसकी कार्यपद्धति तथा डॉ. हेडगेवार के साथ इसके संबंधों का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। यह शोध दर्शाता है कि किस प्रकार अनुशीलन समिति में प्राप्त प्रशिक्षण, अनुशासन और संगठनात्मक अनुभव ने आगे चलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संरचना और कार्यप्रणाली को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाई। ऐतिहासिक स्रोतों, अभिलेखागारीय सामग्री एवं प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर यह शोध क्रांतिकारी राष्ट्रवाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बीच वैचारिक सेतु को रेखांकित करता है।

Downloads

Published

2013-2025