“महिलाओं में स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में गृह विज्ञान शिक्षा की भूमिका का अध्ययन”
DOI:
https://doi.org/10.8855/nb824623Abstract
स्वास्थ्य का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। जब व्यक्ति स्वस्थ होता है तो वह स्वस्थ समाज का निर्माता भी होता है। परिवार एवं समाज के स्वस्थ रहने में महिला का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।परिवार एवं समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वयं महिला का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं के स्वास्थ्य का सीधा प्रभाव परिवार एवं समाज के संपूर्ण विकास पर पड़ता है। वर्तमान समय में महिलाएं अपने जीवन में कई भूमिकाओं को एक साथ निभा रहीं हैं । वह परिवार एवं समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दे रही है। गृह विज्ञान शिक्षा के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम,संतुलित आहार,स्वच्छता,गृह प्रबंधन इत्यादि विषयों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है जो कि सकारात्मक सामाजिक व्यवहार के लिए अत्यंत आवश्यक है। गृह विज्ञान शिक्षा महिलाओं को उनके जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की व्यवाहक जानकारी प्रदान करती है जिससे वह अपना स्वयं का, परिवार एवं समाज का स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकती हैं एवं सशक्त समाज के निर्माण में भी सक्षम बनती है ।
