राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों के अधिगम शैली का अध्ययन।
DOI:
https://doi.org/10.8855/0h48tm36Abstract
भारत सरकार द्वारा देश की विद्यालय शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के विचार से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.ई.आर.टी.)की स्थापना इस उद्देश्य के साथ (प्रतिभाशाली छात्रों को पहचानना तथा उनका परिपोषण करना) की गई। इस हेतु राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज योजना (एन.एस.टी.एस.एस.) से 1963 में शुरू की गई। जिसका लक्ष्य प्रतिभाशाली छात्रों को पहचानने और उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए था। सन् 1964 में इसे पूरे देश भर तक विस्तारित किया गया। शिक्षा की 10$2$3 प्रणाली लागू होने के पश्चात् सन् 1976 में एस.एस.टी.एस. योजना में परिवर्तन किए गए। यह योजना केवल विज्ञान विषय तक सीमित नहीं रही अपितु इसे सामाजिक विज्ञान, अभियांत्रिकी और चिकित्सा विज्ञान तक विस्तारित किया गया।
