राजस्थानी चित्रकला में पुरातन से आधुनिक धार्मिक विषयों का सफर रू एक अध्ययन

Authors

  • Deepika Sharma¹ , Dr. Sonia Rani² Author

DOI:

https://doi.org/10.8855/427dbz22

Abstract

 

  राजस्थानी चित्रकला भारतीय लघु चित्रकला परंपरा की एक महत्वपूर्ण धरोहर है, जिसने भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक चेतना को अभिव्यक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस चित्रकला की विभिन्न शैलियों जैसे मेवाड़, मारवाड़, किशनगढ़, बूंदी एवं कोटा में धार्मिक विषयों का विशेष स्थान रहा है। प्रारंभिक काल में राजस्थानी चित्रकला मुख्यतः रामायण, महाभारत, भागवत पुराण, श्रीकृष्ण लीला तथा देवी-देवताओं से संबंधित धार्मिक आख्यानों पर आधारित थी। इन चित्रों में भक्ति, आध्यात्मिकता एवं धार्मिक आस्था का सजीव चित्रण देखने को मिलता है। समय के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक परिवर्तनों के प्रभाव से धार्मिक विषयों की प्रस्तुति में भी परिवर्तन आया। आधुनिक काल में कलाकारों ने पारंपरिक धार्मिक विषयों को नवीन दृष्टिकोण, आधुनिक तकनीकों तथा समकालीन संदर्भों के साथ प्रस्तुत किया है। धार्मिक प्रतीकों और कथाओं को नए रूपों में अभिव्यक्त कर उन्हें वर्तमान समाज से जोड़ने का प्रयास किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य राजस्थानी चित्रकला में धार्मिक विषयों के विकासक्रम का विश्लेषण करना तथा पुरातन एवं आधुनिक धार्मिक चित्रण के मध्य समानताओं एवं अंतरों को स्पष्ट करना है। अध्ययन से यह निष्कर्ष प्राप्त होता है कि राजस्थानी चित्रकला ने परंपरा और आधुनिकता के मध्य संतुलन स्थापित करते हुए अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को निरंतर बनाए रखा है। 

Downloads

Published

2013-2026

Issue

Section

Articles