विकसित भारत 2047: युवाओं की भूमिका और भविष्य की दिषा
DOI:
https://doi.org/10.8855/zfxpr368Abstract
“विकसित भारत 2047: युवाओं की भूमिका और भविष्य की दिशा” विषय भारतीय विकास यात्रा के उस महत्वपूर्ण चरण का विश्लेषण करता है जिसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण का केंद्रीय स्तंभ माना गया है। वर्ष 2047 जो भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है, को ध्यान में रखते हुए यह शोधपत्र इस बात की पड़ताल करता है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की क्या भूमिका हो सकती है तथा उनके समक्ष कौन-कौन सी चुनौतियाँ और अवसर मौजूद हैं। भारत विष्व का सबसे युवा देश है जहाँ जनसंख्या का एक बड़ा भाग युवाओं का है। यह जनसांख्यिकीय लाभ (क्मउवहतंचीपब क्पअपकमदक) तभी सार्थक हो सकता है जब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार के अवसर तथा नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए। इस शोधपत्र में शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरणीय जागरूकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विभिन्न आयामों के माध्यम से युवाओं की भूमिका का विश्लेषण किया गया है।
Downloads
Published
2013-2026
Issue
Section
Articles
