राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020: कौशल विकास एवं शैक्षिक पुनर्संरचना
DOI:
https://doi.org/10.8855/99k9ct74Abstract
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, बहुविषयक, व्यावहारिक तथा रोजगारोन्मुख बनाना है। वर्तमान समय में वैश्वीकरण, तकनीकी विकास और बदलती आर्थिक आवश्यकताओं के कारण शिक्षा प्रणाली में कौशल विकास तथा शैक्षिक पुनर्संरचना की आवश्यकता बढ़ गई है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता और व्यावसायिक दक्षता को विशेष महत्त्व प्रदान करती है। नीति के अंतर्गत 5+3+3+4 की नई शैक्षणिक संरचना, व्यावसायिक शिक्षा का एकीकरण, अनुभवात्मक अधिगम, डिजिटल शिक्षा तथा उच्च शिक्षा में बहुविषयक अध्ययन को प्रोत्साहित किया गया है।
