-12 वर्ष की आयु के बच्चों के सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन:बिहार राज्य के सारण जिले के विशेष संदर्भ में

Authors

  • पूजा कुमारी and डॉ0 किरण कुमारी Author

DOI:

https://doi.org/10.8855/czq6ye64

Abstract

 

 

प्रस्तुत शोध पत्र का मुख्य उद्देश्य 6 से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों का विश्लेषण बिहार राज्य के सारण जिले के विशेष संदर्भ में करना है। बाल्यावस्था का यह मध्यवर्ती चरण बालक के व्यक्तित्व-निर्माण, सामाजिक अनुकूलन, संज्ञानात्मक विकास तथा संवेगात्मक स्थिरता की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। पारिवारिक वातावरण, आर्थिक स्थिति, विद्यालयी व्यवस्था, पोषण-स्तर, सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश, जनसंचार माध्यम तथा सरकारी नीतियाँ जैसे अनेक कारक संयुक्त रूप से बालक के विकास को प्रभावित करते हैं। सारण जिला, जो गंगा के मैदानी भाग में स्थित एक मुख्यतः ग्रामीण एवं कृषि-प्रधान जिला है, अपनी सामाजिक-आर्थिक संरचना, सीमित संसाधनों तथा लिंग-आधारित असमानताओं के कारण बाल विकास के क्षेत्र में विशिष्ट चुनौतियाँ प्रस्तुत करता है। यह अध्ययन द्वितीयक आंकड़ों (जनगणना 2011, यू-डाइस तथा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5) एवं उपलब्ध साहित्य के विश्लेषणात्मक अवलोकन पर आधारित है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि निम्न साक्षरता दर, लैंगिक असमानता, कुपोषण, विद्यालयी संसाधनों की कमी तथा पारिवारिक अस्थिरता जैसे कारक सारण जिले में बच्चों के समग्र विकास में बाधक सिद्ध हो रहे हैं। अंत में शोध पत्र में इन चुनौतियों के समाधान हेतु व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं।

Downloads

Published

2013-2026

Issue

Section

Articles