माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के समावेशी शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण का अध्ययन

Authors

  • डॉ. निलेश कुमार पटेल Author

DOI:

https://doi.org/10.8855/m3vz4387

Abstract

यह अध्ययन मात्रात्मक सर्वेक्षणात्मक अध्ययन है। इस अध्ययन में मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के समावेशी शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण का अध्ययन किया गया है। सुविधाजनक न्यादर्श पद्धति से चयनित न्यादर्श में खरगोन जिले के दो शासकीय और तीन अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 105 शिक्षकों का चयन किया गया। इस अध्ययन में शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 31 (14 पुरुष, 17 महिला) तथा अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 77 (33 पुरुष, 44 महिला) शिक्षक सम्मिलित हुए। प्रदत्तो के संकलन हेतु डॉ. विशाल सूद और डॉ. आरती आनंद (2011) द्वारा विकसित ‘टीचर्स एटीट्युड स्केल टुवर्ड्स इंक्लूसिव एजुकेशन’ का प्रयोग किया गया। प्रदत्तो का विश्लेषण द्विमार्गीय (2X2) प्रसरण विश्लेषण सांख्यिकीय तकनीक द्वारा किया गया है। अध्ययन में प्राप्त निष्कर्ष इस प्रकार है (1) समावेशी शिक्षा के प्रति माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं का दृष्टिकोण पुरुष शिक्षकों की तुलना में अधिक सकारात्मक पाया गया, (2) समावेशी शिक्षा के प्रति शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का दृष्टिकोण अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की तुलना में अत्यधिक सकारात्मक पाया गया एवं (3) विद्यालय के प्रकार और लिंग के मध्य कोई सार्थक अंतःक्रिया नहीं पाई गई, जिसका अर्थ है कि विद्यालय के प्रकार का प्रभाव महिला और पुरुष दोनों शिक्षकों पर एक समान रूप से प्रभावी है।

Downloads

Published

2013-2025