बीकानेर रियासत के आधुनिकीकरण में महाराजा सरदारसिंह का योगदान: एक ऐतिहासिक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.8855/qd96ar36Abstract
उन्नीसवीं शताब्दी का उत्तरार्द्ध बीकानेर रियासत के इतिहास में परिवर्तन एवं पुनर्गठन का काल था। महाराजा सरदारसिंह के शासनकाल में प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक तथा लोककल्याण संबंधी अनेक ऐसे प्रयास किए गए, जिन्होंने बीकानेर राज्य को परम्परागत शासन व्यवस्था से आधुनिक प्रशासन की दिशा में अग्रसर किया। 1857 ई. की क्रांति के समय अंग्रेज़ी सत्ता के प्रति अपनाई गई उनकी व्यावहारिक नीति के परिणामस्वरूप राज्य की राजनीतिक स्थिति सुदृढ़ हुई तथा विकासोन्मुख सुधारों के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित हुआ। उनके शासनकाल में प्रशासनिक पुनर्गठन, राजस्व व्यवस्था में परिवर्तन, न्यायिक सुधार, सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण, स्थापत्य विकास, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रारम्भिक प्रयास तथा जनहितकारी योजनाएँ प्रारम्भ की गईं। प्रस्तुत शोध-पत्र में इन सुधारों का ऐतिहासिक विश्लेषण करते हुए यह स्पष्ट करने का प्रयास किया गया है कि महाराजा सरदारसिंह ने बीकानेर रियासत के आधुनिकीकरण की आधारशिला किस प्रकार रखी।
