1857 से स्वदेशी तक: हिन्दी नवजागरण की पुनर्व्याख्या - भारतेंदु युग के विशेष संदर्भ में

Authors

  • डॉ. अमित कुमार दुबे Author

DOI:

https://doi.org/10.8855/1adba309

Abstract

प्रस्तुत शोध-पत्र हिन्दी नवजागरण की परम्परागत अवधारणा की एक नवीन पुनर्व्याख्या प्रस्तुत करता है। सामान्यतः हिन्दी नवजागरण को बंगाल नवजागरण की अनुकृति या उसका अनुकरणकर्ता माना जाता रहा है, परन्तु यह शोध-पत्र स्थापित करता है कि हिन्दी नवजागरण का अपना स्वतंत्र, मौलिक और अखिल भारतीय मार्ग था। इस मार्ग का प्रारम्भ बिन्दु 1857 का प्रथम स्वाधीनता संग्राम है और इसकी परिणति स्वदेशी चेतना में होती है। 1857 के विद्रोह में हिन्दू-मुस्लिम एकता का जो अभूतपूर्व प्रदर्शन हुआ और विदेशी सत्ता के आर्थिक शोषण के विरुद्ध जो चेतना पैदा हुई, उसी चेतना ने भारतेंदु युग में 'पै धन विदेश चलि जात इहै अति ख्वारी' और 'स्वदेशी वस्तु अपनाओ' के नारे का रूप लिया। यह शोध-पत्र डॉ. रामविलास शर्मा, वीरभारत तलवार, नामवर सिंह और मैनेजर पाण्डेय के चिंतन के आलोक में 1857 के इश्तहारों से लेकर भारतेंदु के 'भारत दुर्दशा' तक की वैचारिक यात्रा का विश्लेषण करता है और यह सिद्ध करता है कि हिन्दी में आर्थिक राष्ट्रवाद का उदय दादाभाई नौरोजी से भी पहले हो चुका था।

Downloads

Published

2013-2026

Issue

Section

Articles