विकसित भारत /2047 लक्ष्य प्राप्ति में एक प्रगतिशील एवं समावेशी शिक्षा प्रणाली की अनिवार्यता
DOI:
https://doi.org/10.8855/gh063w96Abstract
विकसित भारत /2047 भारत सरकार का एक व्यापक विजन है, जिसका लक्ष्य भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है अर्थात वर्ष 1947 में जब प्रत्येक भारतवासी आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करेगा तब भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। इस विजन में आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति, पर्यावरण स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलू सम्मिलित किए गये हैं। विकसित भारत का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय के जीवनस्तर में सुधार लाना है, जिससे सभी को समान अवसर एवं सुविधाएं मिल सके। भारत को एक विकसित राष्ट्र एवं वैश्विक शक्ति बनाने के मार्ग में वर्तमान शिक्षा प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अतः इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य आधुनिक अर्थव्यवस्था की मांगों के लिए कार्यबल को बेहतर ढंग से तैयार करने की दिशा में शिक्षा प्रणाली को नया रूप देना है। इस नीति का लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और अनुसंधान के लिए उचित वातावरण तैयार करना है। इस नीति में नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।